Ratan Tata Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गोवा के सीएम ने NCPA लॉन पहुंचकर रतन टाटा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ratan Tata Death:दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार, 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. रतन टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया. चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया. वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने गुरुवार को मुंबई के NCPA लॉन पहुंचकर रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि की. वहीं, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, गोवा सरकार और गोवा की जनता की ओर से मैं उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. रतन टाटा जैसे महान उद्योगपति ने औद्योगिक जगत में अपना और देश का नाम बनाया है.

मुकेश अंबानी ने भी रतन टाटा को अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version