RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shaktikanta Das: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी आरबीआई के प्रवक्ता की ओर से दी गई है. सीने में दर्द के चलते शक्तिकांत को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

एसिडिटी की शिकायत के बाद भर्ती हुए शक्तिकांत दास

आरबीआई प्रवक्ता ने बताया कि गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी. चिंता की कोई बात नहीं है। हम जल्द ही औपचारिक बयान जारी करेंगे.

 

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version