केमिकल से भरा टैंकर पलटने से लगी आग, चपेट में आकर जिंदा जले दो कार सवार, दो गंभीर

Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से मंगलवार तड़के केमिकल से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. केमिकल का रिसाव होने की वजह से टैंकर के साथ सड़क पर आग फैल गई. इसी बीच हाईवे से गुजर रही एक कार भी आग की चपेट में आ गई और इसमें सवार चार लोग बुरी तरह झुलस गए.

जयपुर की तरफ जा रहा था केमिकल से भरा टैंकर

दो की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दो लोगों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि केमिकल से भरा टैंकर जयपुर की तरफ जा रहा था. यह भीषण हादसा सुबह दो बजे के आस- पास हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने मरने वालों की पहचान की है. हादसे में दिल्ली निवासी संजीव अग्रवाल (41) व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले अंशु मित्तल (54) की मौत हुई है. चारों कार सवार राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी जा रहे थे.

अंधेरा होने के कारण कुछ समझ नहीं पाए कार सवार

इसी दौरान बनीपुर चौक पर केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया. केमिकल का रिसाव होने से टैंकर में आग लग गई और यह आग हाईवे पर फैल गई. अंधेरा होने के कारण कार सवार कुछ समझ नहीं पाए और आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए. हादसे के वक्त अंशु मित्तल व संजीव अग्रवाल दोनों कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे. उन्हें कार के दरवाजा खोलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों जिंदा जल गए, जबकि चालक और उसके साथ वाली सीट पर बैठा युवक किसी तरह झुलसने के बाद भी दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया.

हादसे के बाद टैंकर का चालक और परिचालक फरार

हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस की टीम में मौके पर पहुंची. हाईवे पर सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही. वहीं हादसे के बाद टैंकर का चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें. Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोग लापता

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version