खेसारी लाल को चुनाव लड़ने पर शुभकामनाएं लेकिन….? जानें-क्या बोल गए मनोज तिवारी!

Patna: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि खेसारी लाल को शुभकामनाएं देता हूं. मैं हमेशा कहता हूं कि युवाओं और कलाकारों को राजनीति में आना चाहिए. दरअसल, मनोज तिवारी भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनोज तिवारी का भी नाम शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनोज तिवारी का भी नाम शामिल किया गया है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राजनीति में आने के बाद सेवा सबसे बड़ी चुनौती होती है. उन्होंने कहा कि खेसारी लाल मेरे भाई हैं लेकिन राजनीति में आने के बाद सेवा की चुनौती का सामना करना होगा. मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं. मनोज तिवारी ने महागठबंधन पर भी तंज कसा.

जहां दिल नहीं मिलते और केवल सत्ता की होती है लालसा

कहा कि जब किसी पार्टी के दिल में राज्य का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता होती है तो गठबंधन में समझौते हो जाते हैं. लेकिन जहां दिल नहीं मिलते और केवल सत्ता की लालसा होती है, वहां महागठबंधन जैसी स्थिति बनती है. उन्होंने दावा किया कि NDA ने सीट बंटवारे को समय पर पूरा कर लिया है और बिहार में उत्साह का माहौल है. तिवारी ने कहा कि आज पहले चरण की सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन है. मैं बक्सर सहित अन्य जगहों पर जा रहा हूं. जनता में जबरदस्त उत्साह है.

बड़े-बड़े दावे करने वाले मैदान छोड़कर भाग गए

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वे बड़े-बड़े दावे करने वाले लोग मैदान छोड़कर भाग गए हैं. मुझे तो हर जगह NDA की लहर दिखाई दे रही है. प्रशांत किशोर जैसे लोग कहीं दिखाई नहीं दे रहे. बिहार में NDA की लहर है. मुझे विश्वास है कि जीत NDA की होगी. उन्होंने कहा कि NDA का विरोध करने वाला बिहार का विरोध करेगा, क्योंकि जनता विकास के साथ खड़ी है.

रैली और चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं मनोज तिवारी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है. तिवारी भाजपा और NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली और चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस वजह से गई जान, परिवार ने किया खुलासा?

 

Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This

Exit mobile version