RSS प्रमुख मोहभागवत 22–23 फरवरी को देहरादून दौरे पर, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को राजधानी देहरादून के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे. देहरादून प्रवास के तहत मोहन भागवत 22 फरवरी को प्रबुद्ध जन सम्मेलन और 23 फरवरी को पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

सामाजिक और बौद्धिक मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

उनके संबोधन के दौरान सामाजिक, शैक्षिक और बौद्धिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. वहीं सरसंघचालक के प्रस्तावित प्रवास को लेकर संघ की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

शताब्दी वर्ष के तहत देशभर में संवाद

उत्तराखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि RSS के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुख वर्गों से संवाद के लिए प्रवास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का देहरादून प्रवास आमजन को सीधे संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा.

यह भी पढ़े: UP: शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, जबरन नहीं बुला सकते है अवकाश के दिन, जारी होंगे निर्देश

Latest News

सउदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हमला, एक नागरिक की मौत, 8 घायल, हूती विद्रोहियों पर शक

New Delhi: पूर्वी सउदी अरब में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात भीषण हमला हुआ. हमले...

More Articles Like This

Exit mobile version