साक्षी महाराज ने सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के बयान पर किया पटलवार बोले- पहल उन्होंने की है इसलिए…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अखिलेश को केवल मुख्यमंत्री आवास ही दिख रहा है। इटावा में उनका आवास है पहले वहीं खोदवा कर देख लें। उक्त बातें सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीएम आवास को खोदवाकर देख लेने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कही. सांसद ने चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, पहल उन्होंने की है इसलिए खोदाई के लिए अब गेंद अखिलेश के पाले में फेंक दी है।
जहां जल है वहां शिव है, जहां शिव है वहां कल्याण है- धर्मपाल सिंह 
वहीं, पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा, जहां जल है वहां शिव है, जहां शिव है वहां कल्याण है। अखिलेश जो कह रहे हैं वह उनकी विनाशकारी बुद्धि है। उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा मुसलमानों को नया साल न मनाने को लेकर जारी फतवा पर पलटवार करते हुए कहा कि ये देश सभी का देश है, कोई किसी भी धर्म को माने। हमारा देश धर्म निरपेक्ष है, लेकिन देश के प्रति वफादारी का भाव रखें।
जो भी गलती करेगा उसे अवश्य मिलेगा दंड
मंत्री ने आगे कहा, भारत माता को भारत माता मानना होगा, जो उनके प्रति अभद्र शब्द कहेगा तो उसे इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने लखनऊ में सपाइयों द्वारा लगवाई गई होर्डिंग पर कहा कि यह देश संविधान से चलता है। जो भी गलती करेगा उसे दंड अवश्य मिलेगा। हिंदू या मुसलमान के कटने व बंटने का विषय नहीं है, न्याय का विषय है।

ये भी पढ़ें :- स्कॉटलैंड की एक नदी में मिला भारतीय छात्रा का शव, कई हफ्ते से थी लापता

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version