दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन: PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, बिजनेस पार्टनर की तलाश जारी

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन हुआ है. दिल्ली पुलिस ने पीजी ऑपरेटर सुधांशु को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि उसने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था. इसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने बताया कि पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार हो चुका है. हालांकि, उसका बिजनेस पार्टनर शुभ त्यागी अब भी फरार है.

सुधांशु और शुभम हर महीने महेश को 1,05,000 देते थे

शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर लेकर ‘Hostel Daze’ नाम से PG के तौर पर चला रहे थे. महेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि PG संचालक सुधांशु और शुभम हर महीने महेश को 1,05,000 रुपए देते थे. अब तक दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल, मामले की आगे जांच की जा रही है. वहीं, शुभम की तलाश जारी है.

मरम्मत का काम चल रहा था

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में लड़कों का PG चलाने वाली पांच मंज़िला इमारत रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे गिर गई, जब वहां मरम्मत का काम चल रहा था. इस सत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. इस घटना के बाद बगल की इमारत को गिराने का भी आदेश दिल्ली सरकार ने दिया है.

जर्जर इमारत को गिराने का आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर असुरक्षित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना वाली जगह के पास बनी जर्जर इमारत को गिराने का आदेश दिया गया है. इसके बाद आज सुबह बुलडोजर एक्शन हुआ.

इसे भी पढ़ें. US के अटैक पर भड़का ईरान, फारस की खाड़ी में दो अमेरिकी जहाजों और कई टैंकरों पर किया हमला

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version