पंजाब में दोहरे ब्लास्ट के बाद जम्मू कश्मीर में High Alert, ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भी चल रहा सर्च ऑपरेशन

Must Read

Jammu and Kashmir: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए दोहरे ब्लास्ट के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सीमावर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. खुफिया एजेंसियों द्वारा संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर जम्मू में जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान

शहर और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. SOG कमांडो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और कई इलाकों में वाहन जांच, पहचान सत्यापन और डोमिनेशन पेट्रोलिंग को तेज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां खास तौर पर भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों और प्रवेश मार्गों पर निगरानी रख रही हैं.

सर्विलांस सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी

शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए CCTV कैमरों और अन्य सर्विलांस सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध मूवमेंट पर तुरंत कार्रवाई हो सके. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी लॉन्चिंग पैड और आतंकी ढांचे को तबाह किया था. इस ऑपरेशन को सीमा पार बैठे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा और निर्णायक प्रहार माना गया था.

सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों पर भी विशेष नजर

पंजाब में हुए दोहरे ब्लास्ट के बाद सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों और संदिग्ध मूवमेंट पर भी सुरक्षा एजेंसियां विशेष नजर रख रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है. पंजाब में एक ही रात दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पहली घटना जालंधर में हुई, जबकि कुछ ही घंटों बाद अमृतसर से भी धमाके की खबर सामने आई. इन दोनों घटनाओं के बाद पूरे राज्य में अलर्ट बढ़ा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. बाइक से ओवरटेक कर रोकी SUV, प्वाइंट ब्लैंक से बरसाईं गोलियां… सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या-क्या सामने आया?

Latest News

Goldman Sachs: Crude Oil Price में गिरावट से भारत को राहत, GDP Growth अनुमान बढ़ा, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद Goldman Sachs ने भारत की GDP Growth का अनुमान बढ़ा दिया है. जानिए इसका पेट्रोल-डीजल, महंगाई और भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है.

More Articles Like This