कश्मीर घाटी में दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Terrorists Arrest: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोपोर के मुमीनाबाद इलाके में दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एक संयुक्त अभियान के दौरान यह कामयाबी मिली है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान शब्बीर नजर और शब्बीर अहमद मीर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था.

आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद

तलाशी के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. इस बीच एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर भर मेंए खासकर बारामूला और सोपोर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घेराबंदी व तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं. यह अभियान आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है.

संयुक्त नाका अभियान के दौरान गिरफ्तार

एक बयान के अनुसार पुलिस ने बताया कि सोपोर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर सादिक कॉलोनी, मोमिनाबाद, सोपोर में एक संयुक्त नाका अभियान के दौरान दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. यह नाका इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद लगाया गया था.

पुलिस और सुरक्षा बलों को देख भागने का किया प्रयास

जांच के दौरान फ्रूट मंडी सोपोर से अहत बाबा क्रॉसिंग की ओर आ रहे दो व्यक्तियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी देखकर भागने का प्रयास किया. संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शब्बीर अहमद नज़र पुत्र मोहम्मद अकबर नज़र निवासी मोहल्ला तौहीद कॉलोनी माज़बुग और शब्बीर अहमद मीर पुत्र मोहम्मद सुल्तान मीर निवासी ब्रथ सोपोर के रूप में हुई है.

संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज

उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, 20 जिंदा कारतूस और दो हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सोपोर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 253/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें. नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की जीत, देवयानी ने हर्षदेव को 24 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version