PM Modi आज करेंगे सेवा तीर्थ का उद्घाटन, 100 रुपये का सिक्का भी होगा जारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seva Teerth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए प्रधानमंत्री ऑफिस का अनावरण करेंगे. इसी दौरान पीएम मोदी 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेगे. इसकी जानकारी गुरुवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई थी. सरकार द्वारा जारी यह विशेष सिक्का सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन की स्मृति में जारी किया जा रहा है.

अधिसूचना के अनुसार, सिक्के के अगले हिस्से पर बीच में अशोक स्तंभ का शेर चिन्ह अंकित होगा. इसके नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होगा. साथ ही बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेज़ी में INDIA अंकित किया जाएगा. इसके अलावा, सिक्के के पिछले हिस्से पर सेवा तीर्थ भवन की तस्वीर उकेरी जाएगी. वहीं, इसके ऊपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सेवा तीर्थ लिखा होगा. इतना ही नहीं, सिक्‍के पर कमल के फूल की आकृति भी बनी होगी और देवनागरी व अंग्रेज़ी में नागरिकदेवो भव अंकित रहेगा.

अब एक ही जगह पर होगी पूरी सरकार

बता दें कि सेवा तीर्थ परिसर दारा शिकोह रोड पर है. यह लगभग 2.26 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में स्थित है. इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से बनया गया है. सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री ऑफिस, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय बने हुए हैं, जो पहले अलग-अलग जगहों पर हुआ करते थे. अब यह सब एक ही जगह पर रहेंगे.

साउथ ब्लॉक में आज आखिरी कैबिनेट बैठक

प्रधानमंत्री कार्यालय अब सेवा तीर्थ भवन में शिफ्ट किया जा रहा है. इससे पहले आज यानी शुक्रवार को आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. यह बैठक शाम 4 बजे कराई जाएगी. यह ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. सेवा तीर्थ का निर्माण सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है.

1,189 करोड़ रुपये से बना सेवा तीर्थ

आपको बता दें कि नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं. इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री ऑफिस में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त, साल 1947 को आयोजित की गई थी. उस समय इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी.

इसे भी पढ़ें:-‘गैस चाहिए लेकिन मंहगी नहीं…’, अमेरिका से LNG डील पर पेट्रोनेट के CEO का बड़ा बयान

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This

Exit mobile version