शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने की Operation Sindoor की तारीफ, कहा- ‘भारतीय सेना ने अदम्य साहस का दिया परिचय’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Operation Sindoor: मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके एवं पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया. द्वारका के शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने इस सफल सैन्य कार्रवाई की तारीफ की.
द्वारका के शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा, भारतीय सेना ने जो कार्य किया है, वह सराहनीय है. बहुत ही साहस का परिचय दिया गया है. पहलगाम में निर्दोष हिंदू थे, जिन्हें चयनित कर हत्या की गई। यह भारत के इतिहास की अभूतपूर्व घटना थी, क्योंकि धर्म के आधार पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया था.

सेना ने अदम्य साहस का दिया परिचय

उन्होंने कहा, आज हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया। पाकिस्तान में जहां-जहां आतंकवाद के अड्डे हैं, उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. अगर पाकिस्तान पहलगाम हमले के आतंकियों को भारत को सौंप देता, तो देश यह कार्रवाई नहीं करता, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद और आतंकवादियों का साथ दिया. उनकी सेना ने भी उनका साथ दिया, जो अत्यंत दुखद और मानवता के विरुद्ध है.

सरकार और सेना के साथ खड़े हैं देशवासी

उन्होंने कहा, पूरे देशवासी सरकार और सेना के साथ खड़े हैं. भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना है कि सेना के पास बल तो है, उन्हें आध्यात्मिक शक्ति की भी प्राप्ति हो. अगर उन्होंने हमला किया, तो हम भी कमजोर नहीं हैं। हमें अपनी रक्षा करना आता है और मुंहतोड़ जवाब देंगे.

24 मिसाइलों से नौ आतंकवादी ठिकानों पर किया गया हमला

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की तरफ से मंगलवार देर रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच 24 मिसाइलों से नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और बहावलपुर स्थित आतंकी प्रमुख ठिकाने शामिल थे. ये वे स्थान हैं, जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र माना जाता है. इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया.

पीएम मोदी ने दी ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी इससे अवगत कराया. सफल ऑपरेशन के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 मई) को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
–आईएएनएस
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version