‘भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी दुनिया…’, ट्रंप के बयानों पर शशि थरूर ने राहुल गांधी को दिखाया आईना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shashi Tharoor: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा पलटवार किया है. इसके साथ ही उन्‍होंने ननों की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा था कि भारत अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है, जिसे कांग्रेस सांसद से खारिज करते हुए कहा है कि नहीं, ऐसा नहीं है.

बता दें कि तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर कहा कि “ऐसा (मृत अर्थव्यवस्था) नहीं है और हम सब यह जानते हैं.”

राहुल गांधी को दिखाया आईना  

शशि थरूर का यह बयान राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद आया है. इससे पहले, राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात को स्वीकारते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि उसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि “पूरी दुनिया जानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था, मृत अर्थव्यवस्था है और भाजपा ने इसको खत्म किया है. ”

बजरंग दल के सदस्यों ने मचाया झूठा शोर

इसके अलावा, शशि थरूर ने छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि “ननों की गिरफ्तारी घोर अन्याय है. उन्होंने कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं किया है. वे बस कुछ आदिवासी लड़कियों को रोजगार के लिए शहर ले जा रही थीं. यह देखकर बजरंग दल के सदस्यों ने झूठा शोर मचाया और पुलिस ने आकर ननों को गिरफ्तार किया, यह बिल्कुल ठीक नहीं है.

शशि थरूर ने खुद की इन मुद्दों पर चर्चा

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब हर कोई इस पर आपत्ति जता रहा है, तब भी वे पिछले एक हफ्ते से जेल में हैं. भाजपा की केरल इकाई कह रही है कि वे उन्हें जमानत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे. अभी तक कुछ नहीं हुआ है. शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने खुद दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके इस विषय पर चर्चा की है. मंत्रियों ने उन्हें भरोसा दिया, लेकिन इसके बावजूद कोई असर नहीं हुआ है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एक आदिवासी युवक को भी पकड़ा गया है.

इसे भी पढें:-‘हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो…’, आखिर Rahul Gandhi ने किसके लिए कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version