राष्ट्रपति मुर्मू से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, गगनयान मिशन के लिए भी मिलीं शुभकामनाएं

Delhi: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. शुभांशु शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ उनके साथी अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वास भी मौजूद थे.

शुभांशु शुक्ला आईएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय

शुभांशु ने अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए. वहीं, राष्ट्रपति ने गगनयान मिशन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं. यह जानकारी राष्ट्रपति के कार्यालय से मिली. शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. वह अन्य साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम मिशन 4 के तहत 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पिछले महीने पृथ्वी पर लौटे हैं.

अंतरिक्ष में अपने अनुभव राष्ट्रपति के साथ साझा किए

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया X पोस्ट पर लिखा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने अंतरिक्ष में अपने अनुभव राष्ट्रपति के साथ साझा किए. पोस्ट में लिखा है कि राष्ट्रपति ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों, खासकर गगनयान मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

शुभांशु 25 अगस्त को गृहनगर लखनऊ पहुंचेंगे

इस उपलब्धि के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के गृहनगर लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. शुभांशु 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उनके सम्मान में उनके आवास तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण किया जा रहा है. इस सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने का नगर निगम में प्रस्ताव पास हो गया है.

इसे भी पढें. J&K: लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम के आरोप में शिक्षक समेत दो सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, LG ने की कार्रवाई

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version