मैं आज अपना अनशन खत्म कर दूंगा, अगर सरकार…, Sonam Wangchuk ने रखीं ये 3 शर्तें

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, अस्पताल से भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा है. इसी बीच वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है, लेकिन उन्होंने सरकार के सामने अपनी 3 शर्तें रखीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है.

Sonam Wangchuk ने लिखा पत्र

सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक ने अपना पत्र शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रिय दोस्तों और साथियों, ‘आपमें से कई लोगों ने पूछा है कि मैं भूख हड़ताल कब खत्म करूंगा. जैसा कि समर्थकों को पहले भी बताया गया था, मैं 20 जुलाई को भूख हड़ताल खत्म कर दूंगा.’

क्या हैं उनकी 3 शर्तें

  • अगर सरकार शिक्षा प्रणाली में हालिया नाकामियों- जैसे पेपर लीक- की जिम्मेदारी लेती है.
    या…
  • मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या
  • अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर उपरोक्त भरोसा दें.

लोगों से बातचीत करने पर लगी रोक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने इस लेटर के आखिरी में लिखा, ‘सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है.’

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने भी रखी शर्त

वहीं, शनिवार को वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा था, “सोनम अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल में उनसे मिलकर यह आश्वासन देंगे कि वे संसद सत्र के दौरान शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे.”

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: LG मनोज सिन्हा बोले- प्रकृति का संरक्षण हर नागरिक का आध्यात्मिक कर्तव्य

Latest News

कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

Ottawa: कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की गाड़ी पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की...

More Articles Like This

Exit mobile version