भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे स्पेनिश राष्ट्रपति, UPI पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर खरीदी भगवान गणेश की मूर्ति

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spanish President Pedro Sanchez: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. 28 अक्टूबर को स्पेनिश राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इसके बाद राष्ट्रपति सांचेज ने मुंबई में अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ दिवाली मनाई. मंगलवार की रात स्पेनिश राष्ट्रपति ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदी.

स्पेन के राष्ट्रपति ने 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी. इसके लिए उन्होंने UPI पेमेंट मोड का इस्तेमाल किया.

UPI पेमेंट करने में स्पेनिश राष्ट्रपति सांचेज के साथ एक भारतीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जो उनकी मदद करते नजर आए.

बता दें कि 28 अक्टूबर की रात स्पेनिश राष्ट्रपति सांचेज ने अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ दिवाली समारोह में भाग लिया.

राष्ट्रपति सांचेज ने मुंबई में धूमधाम से दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने दीए के साथ-साथ पटाखे भी जलाए.

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय व्यंजनों का आनंद भी लिया.

राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज आज 30 अक्टूबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद स्पेन के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें- इस साल गुजरात में दिवाली मनाएंगे PM Modi, यहां जानिए पूरा प्रोग्राम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version