‘धार्मिक स्थलों पर हमले चिंताजनक’, ढाका में बोले भारतीय विदेश सचिव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: सोमवार को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे. विदेश सचिव ने यहां मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता की. जिसमें उन्होंने हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हमले का मुद्दा उठाया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई.

बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात के बाद विदेश सचिव ने कहा कि हमने हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से भी अवगत कराया. हमने सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों पर हमलों की चिंताजनक घटनाओं पर भी चर्चा की.

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध चाहता है. मैंने आज बांग्लादेश प्राधिकरण की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया है.

कई मुद्दों पर की चर्चा
मालूम हो कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए सोमवार को ढाका पहुंचे. यहां उन्होंने बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीमुद्दीन के साथ व्यापार, वीजा पॉलिसी, सीमा पर तनाव, जल-बंटवारा और आपसी हित सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद यह यात्रा बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच पहली उच्च-स्तरीय बातचीत हुई. चर्चाओं का उद्देश्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की हालिया घटनाओं और आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी सहित कई मुद्दे शामिल रहे.

मामले में 2 जनवरी को होगी सुनवाई
मालूम हो कि बीते 25 नवंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास अभी भी हिरासत में हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से आग्रह किया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा की जाए और उनका मुकदमा पारदर्शी तरीके से चलाया जाए. उनके मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी को तय की गई है.

इससे पहले 4 दिसंबर को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने पुष्टि की थी कि ये बैठकें आपसी हित पर केंद्रित रहेगी. सितंबर में बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए और एफओसी बैठकें जारी रखने पर सहमति जताई थी.

मंदिरों पर हमला
मालूम हो कि अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ बढ़ती हिंसा एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. 6 दिसंबर को ढाका के पास धोर गांव में स्थित हिंदू मंदिर महाभाग्य लक्ष्मीनारायण मंदिर में कथित तौर पर आग लगा दी गई थी. मंदिर के पर्यवेक्षक बाबुल घोष ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि हमलावरों के भागने से पहले मूर्तियों पर पेट्रोल डाला गया था.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version