Maharashtra News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री Baba Siddique ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी (Baba Ziauddin Siddiqui) ने आज (गुरूवार) को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है. आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं.

NCP में जाने की चर्चा

बाबा सिद्दीकी जाना का कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हाल ही में मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि बाबा सिद्दीकी के एनसीपी (NCP) में जाने की चर्चा है.

इफ्तार पार्टी के लिए हैं फेमस

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी साल में एक बार सुर्खियां बटोरते हैं, खासकर अपनी ग्रैंड इफ्तार पार्टियों के लिए, जिसमें सलमान खान सहित अन्य सेलेब्स शामिल होते हैं. बाबा सिद्दीकी को बड़ी इफ्तार पार्टियां आयोजित करने और फिल्म और टेलीविजन उद्योग के सबसे बड़े सितारों को एक छत के नीचे लाने के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़े: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जाति को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version