Devar Bhabhi News: शादी को हुए थे मात्र 6 महिने, गुस्से में देवर ने भाभी के संग किया खौफनाक काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

Must Read

Devar Bhabhi Murder Case: बिहार के सहरसा में एक रूह कंपाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोगों ने देवर और भाभी से जुड़ी इस घटना के बारे में सुना तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल, सहरसा में हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक मामूली बात को लेकर दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि देवर ने नई नवेली भाभी की जान ले ली.

Indore Crime: बेटे ने बाप को गिफ्ट में दी मौत, पैस ना मिलने पर कुचल डाला सिर

जांच पड़ताल कर रही पुलिस

आपको बता दें कि युवक के बड़े भाई की 6 महीने पहले शादी की थी. शादी के 6 महीने बाद ही देवर और भाभी के बीच झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि देवर ने पहले अपनी भाभी का गला काटा, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

देवर ने काटा भाभी का गला

आपको बता दें कि सहरसा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. देवर ने पहले चाकू से अपनी भाभी का गला काटकर हत्या कर दी और फिर बाद में खुद का भी गला काट लिया. मामला सदर थाना इलाके के अगुवानपुर वार्ड 3 का है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में देवर ने इस घटना को अंजाम दिया और खुद भी गला काटकर आत्महत्या कर ली. ये वारदात तब हुई, जब महिला अपने ससुराल में थी. बता दें कि मृतक महिला का नाम जयमाला देवी और मृतक देवर का नाम चंदन था. 6 माह जयमाला की शादी कुंदन कुमार से हुई थी.

पुलिस इस मामले में कर रही है छानबीन

वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देवर भाभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश करने में जुट गई है. अब देखना है कि इस मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें- Geeta Press: जानिए आज भी विज्ञापन क्यों नहीं छापता गीता प्रेस, क्या है इसका बापू कनेक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This