China: और गहरे होंगे रूस-चीन के संबंध, समझौते पर शी जिनपिंग और पुतिन ने किए हस्ताक्षर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: चीन और रूस के बीच के संबंधों को गहरा करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बारे में बताया.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर चीन गए थे. जहां पुतिन के लिए चीन के राष्ट्रपति ने रेड कार्पेट बिछाया. इससे दोनों देशों के बीच के रिश्ते गहराते दिख रहे हैं. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के बाहर सैन्य बैंड सेरेनेड और कई बंदूकों से सलामी भी दी. वहीं, चीने के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि चीन-रूस संबंध बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल की कसौटी पर खरे उतरे हैं. चीन-रूस एक-दूसरे के अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और भरोसेमंद रहना चाहते हैं.

शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों ही देशों के बीच मित्रता मजबूत करने और संयुक्त रूप से संबंधित राष्ट्रीय विकास, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने के लिए साथ आना चाहते हैं. पुतिन की बीजिंग यात्रा उनके नए कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा है. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से निलंबित करने के फैसले पर सहमति दी.

आपको बता दें कि पुतिन और शी जिनपिंग चौथी बार बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में यूक्रेन में संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता और संकट के समाधान के राजनयिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की. यह यात्रा चीन पर बढ़ते दबाव के दौरान हुई है. वहीं, अमेरिका ने चीन पर रूस के रक्षा परिसर को सहायता देने का आरोप लगाया. हालांकि, चीन ने इस दावे को निराधार बताया. साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों के महत्व के बारे में बात की. बैठक में पुतिन और शी जिनपिंग ने व्यापार, सुरक्षा, उद्योग, प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version