China: शहबाज शरीफ ने चीनी पीएम से की मुलाकात, चीन और पाकिस्तान ने खाई ये कसम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: शहबाज शरीफ ने चीनी प्रधानमंत्री से की मुलाकात की. चीन और पाकिस्तान ने कसम खाई कि वे विरोधियों से सीपीईसी कॉरिडोर की रक्षा करेंगे. पाकिस्तान ने चीन को आश्वस्त किया है कि वे परियोजना में काम कर रहे चीनी कर्मियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेंगे. दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने चीनी प्रधानमंत्री ली-कियांग से मुलाकात की. मालूम हो कि शरीफ चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा पर हैं. यहां वे 65 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. कॉरिडोर चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का प्रमुख हिस्सा है.

गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया. बयान में कहा गया कि शरीफ और कियांग ने सीपीईसी के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में ग्वादर के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने बलूचिस्तान के ग्वादर को एक क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र में बदलने के लिए सभी संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की. बयान में आगे कहा गया कि दोनों नेताओं ने सीपीईसी को उसके विरोधियों से भी बचाने पर सहमति व्यक्त की. उन्होंने एक-दूसरे के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की. इसके अलावा, प्रधानमंत्री कियांग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान के चुनाव पर प्रधानमंत्री शरीफ को बधाई दी.

Latest News

ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा अलर्ट: बहरीन, कतर और कुवैत के लिए लेवल-3 ट्रैवल एडवाइजरी जारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने तीन खाड़ी देशों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. नागरिकों को यात्रा से बचने और कर्मचारियों को लौटने की अनुमति दी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version