Earthquake: भूकंप के झटके से थर्राया अंडमान निकोबार, 4.1 रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: बुधवार (10 जनवरी) की सुबह 07:53 बजे अंडमान द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके सुबह 7.53 बजे महसूस किए गए.

अंडमान में आए भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 10 जनवरी सुबह 07:53 बजे अक्षांश: 12.66, लंबाई: 93.02 और गहराई: 10 किमी, स्थान: अंडमान द्वीप, भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ’10 जनवरी सुबह 7.53 बजे 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके अंडमान द्वीपों पर महसूस किए गए हैं। भूकंप के केंद्र की गहराई 10 किमी रही है.’

Latest News

रोम जा रही फ्लाइट को बम की धमकी, हवा में मचा हड़कंप, फ्रांस के सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Bomb Threat: गुरुवार को डबलिन से रोम जा रही एयरलाइंस की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने...

More Articles Like This

Exit mobile version