MP News: बागेश्वर धाम में शुरू हुआ 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव, जानिए पूरा कार्यक्रम

Must Read

Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थिति बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में गुरु पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पांच दिनों तक चलने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत 01 जुलाई से हो गई है. जिसका समापन 05 जुलाई को होगा. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद कार्यक्रम स्थल पर जाकर जायजा लिया.

भव्य तैयारियां पूर्ण
गुरु पूर्णिमा महोत्स को लेकर बागेश्वर बाला जी मंदिर परिसर के 500 मीटर आगे पहाड़ी के पास भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. आयोजन को लेकर समिति के द्वारा भव्य रूप से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. आस्था के इस महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसको लेकर प्रशासन द्वारा भी व्यापक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अपने भक्तों और सेवादारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पूजन एवं दर्शन कार्यक्रम होगा. इसके अलावा यहां गरु पूर्णिमा के मौके पर श्री हनुमत एवं नवचंडी यज्ञ का आयोजन होगा.

गुजरात से आ रहे हैं भजन गायक
गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए गुजरात के प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी एवं गीता रबारी आ रही हैं. इसके साथ ही जाने-माने भजन गायक खनिजदेव चौहान भी अपनी आवाज का जलवा बिखरेंगे.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: ‘देश को मजबूत करने में UCC का अहम योगदान’, मायावती ने किया कानून का समर्थन

यह होंगे कार्यक्रम-
1 जुलाई को भजन संध्या
2 जुलाई को कवि सम्मलेन
3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पूजन एवं दर्शन कार्यक्रम. इस दिन शाम को भजन संध्या
4 जुलाई को महाराजश्री का जन्मोत्सव मनाया जाएगा.
5 जुलाई को गुरु दीक्षा एवं दर्शन का कार्यक्रम.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This