Jabalpur News: 13वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, CCTV फुटेज आया सामने

Must Read

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने 13वी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतका की पहचान हर्षिता वासवानी (23) के रुप में हुई है. बता दें कि मृतका (हर्षिता वासवानी) मदनमहल के प्रेम नगर इलाके में परिवार संग रहती थी.

ये भी पढ़े:- Kerala News: अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म! दोनों आरोपी अरेस्ट

हर्षिता हाल ही में जयपुर से साइकोलॉजी की पढ़ाई पूरी करके लौटी थी. यह पूरा मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र के बंदरिया तिराहे पर स्थित ओजस इंपीरिया का है. ओजस इंपीरिया में हर्षिता का सुसाइड करने जाते समय का CCTV फुटेज सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, हर्षिता बिल्डिंग के गार्ड से सहेली से मिलने जा रही है, बताकर टॉप फ्लोर पर गई थी. ओजस इंपीरिया की ए ब्लॉक के 13वें फ्लोर से कूदकर हर्षिता ने आत्महत्या की थी.

वहीं बिल्डिंग के गार्ड ने बताया, मृतक सहेली से मिलने की बात कहकर ऊपर गई थी. जबकि, वो यहां की रहने वाली नहीं है. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, दो दिन पूर्व भी मृतिका को Ojas Apartment में देखा गया था. फिलहाल उसने यह कदम क्यों उठाया, यह पुलिस के लिए जांच का विषय है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This