भीषण सड़क हादसा: सीधी में बस से टकराया ट्रक, 40 से अधिक लोग घायल

Must Read

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. बता दें कि शनिवार सुबह सीमेंट ले जाने वाली ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर को मार दी. बताया जा रहा है कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे. जिसमें 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि यात्रियों से भरी बस क्रमांक एमपी 19 पी 0563 रीवा से सिंगरौली जा रही थी. बस रीवा-सीधी मुख्य मार्ग सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बढौरा के पास पहुंची थी. इसी दौरान बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जाकर भिड़ गई. हादसे के की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया. कई लोगों के हाथ पैर-टूट गए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 80 से अधिक यात्री सवार थे. जिसमें 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बस में मासूम बच्चे भी सवार ,थे जिनको भी छोटे आई हैं.

इस वजह से हुआ हादसा
बस में सवार घायल यात्रियों में कुछ व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में और कुछ की सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है. यह भी बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक बस से जाकर भिड़ गई.

ये भी पढ़ें Bulandshahr Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 4 की मौत, 10 घायल

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This