दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद AAP में पड़ी फूट, कई नेता BJP में शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार के मुंह देखने के बाद आदमी पार्टी (आप) में अब फूट पड़ती दिखाई दे रही है. आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं. एंड्रयूजगंज से आम आदमी पार्टी की पार्षद अनिता बसोया बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से निखिल चपराना ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है.

नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल
संदीप बसोया आप के नई दिल्ली जिला से पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. ये भी भाजपा में शामिल हुए हैं. साथ ही आरके पुरम वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद धर्मवीर भी बीजेपी के साथ हो गए हैं.

शनिवार को आप के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं.
. आरकेपुरम (वार्ड नंबर 152) से धर्मवीर.
. एंड्रयूजगंज (वार्ड नंबर 145) से अनिता बसोया.
. वार्ड नंबर (183 से) निखिल चपराना.
. नई दिल्ली से पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बसोया.

अब दिल्ली में हो सकती है ट्रिपल इंजन की सरकार
आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों का भाजपा में शामिल होने से दिल्ली की सियासत में खासा बदलाव होने वाला है. ऐसे में दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय हो गया है. दिल्ली विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया है. मार्च के आखिर में होने वाले मेयर चुनाव में भाजपा का मेयर बनना तय माना जा रहा है.

अब तक एक दर्जन पार्षद भाजपा में हुए शामिल
अब तक आम आदमी पार्टी के एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं. इसके साथ ही मेयर चुनाव में जिन 14 विधायकों का वोट डाला जाएगा, उनमें से 10 विधायक इस बार बीजेपी के होंगे. मार्च के बाद दिल्ली की स्थिति कुछ इस प्रकार हो सकती है. केंद्र में बीजेपी की सरकार, दिल्ली में भाजपा की सरकार और दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा की सरकार हो सकती है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version