CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP ने कसा तंज, कहा- ‘जैसा करोगे वैसा भरोगे’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Liquor Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, जो लोग घोटाला करेंगे, उन्हें जेल तो जाना पड़ेगा ही. बीजेपी नेता ने आगे कहा, जो लोग गलत करेंगे उन्हें वैसा ही अंजाम भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने कहा, जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही भरना होगा. संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल पहले कहते थे कि वो गाड़ी, बंगला कुछ नहीं चाहते, बस देश की सेवा करना चाहते हैं. लेकिन, अब वो केवल अपना सुख चाहते हैं और उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है.

अब नहीं चलेगा ये ड्रामा

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आगे कहा कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, इस पर कोर्ट के भी कई बयान आए हैं और ये जग जाहिर है, लेकिन क्या कोई चोर मानेगा कि उसने चोरी की है। संबित पात्रा ने कहा, केजरीवाल कहते थे कि जो जेल जाएगा, वो सभी पद छोड़ देगा, लेकिन वो खुद सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते हैं.

ये भी पढ़े:  Bihar News: कोसी नदी पर बने रहे पुल का गार्डर गिरा, एक मजदूर की मौत, कई घायल

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version