दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज काव्यांज्जलि सम्मान समारोह का होगा आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय रहेंगे मौजूद

Must Read

महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सोमवार (19 जुलाई, 2023) को काव्यांज्जलि सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दिल्ली हाईकोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. वहीं ट्रस्ट के संरक्षक और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय मौजूद होंगे. इसके अलावा अभिनेता अन्नू कपूर और राजपाल यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बता दें कि गीत-गजलों के राजकुमार के नाम से मशहूर गोपालदास नीरज की आज पुण्यतिथि है. बॉलीवुड को कई सदाबहार गाने देने वाले दिग्गज गीतकार गोपालदास नीरज आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन काव्य मंच, साहित्य जगत और फिल्म जगत में उनके काम ने उन्हें अमर कर दिया है. 19 जुलाई वर्ष 2018 को गोपालदास नीरज ने आखिरी सांस लेकर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था. ऐसे में हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है.

गोपालदास ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया जबकि उसके बाद पद्म भूषण सम्मान ने नवाजा गया. वहीं फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This