भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ: दीप प्रज्वलन के साथ हुई ‘विकसित भारत 2047’ मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस अपनी तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली में भव्य मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है. ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, लोकेश मुनि आचार्य, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय और CEO वरुण कोहली ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से की.

होटल द ललित में भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने सभी आने वाले आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़े: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ: दिल्ली में ‘विकसित भारत 2047’ मेगा कॉन्क्लेव लाइव

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने मेगा कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अपनी जर्नी के बारे में जानकारी दी.

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर मेगा कॉन्क्लेव शुरू हो चुका है. दिल्ली के होटल द ललित में ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थय और मंनोरंजन जगत की खास हस्तियां मौजूद हैं. मंच पर विकास, कानून व्यवस्था, महिला-बाल कल्याण और जल संरक्षण, स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है. यह आयोजन विचारों का महाकुंभ बन गया है, जहां भारत के भविष्य की दिशा तय करने पर जोर दिया जा रहा है. दर्शक इसे भारत एक्सप्रेस चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं.

Latest News

West Bengal Re-Poll: बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 72.43% शांतिपूर्ण मतदान, कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित

West Bengal Re-Poll: पश्चिम बंगाल में आज यानी शनिवार को 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा से मतदान जारी है....

More Articles Like This

Exit mobile version