कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से किया बाहर, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: राहुल गांधी पर बयान देना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और एमपी के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को भारी पड़ा. उन्हें कांग्रेस से बाहर कर दिया गया हैं. लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

पार्टी ने लक्ष्मण द्वारा राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है. इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है. पार्टी ने कहा कि लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं.

जाने क्या था लक्ष्मण सिंह का बयान?

मालूम हो कि लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था.   उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के नमाज वाले बयान पर टिप्पणी की थी. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था, मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच  समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version