DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है. केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ा दिया है. ये 1 जनवरी से लागू होगा. बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी कुछ राहत लेकर आई है.

इस संशोधन के साथ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के ही मासिक भुगतान में वृद्धि होगी. यह वृद्धि भले ही मामूली हो, लेकिन इससे उनकी कुल आय में इजाफा होगा और बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद मिलेगी.

टेक होम पे में हुई बढ़ोतरी

पिछली डीए दर मूल वेतन का 58% थी. कैबिनेट के इस फैसले से अब बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के हाथ में आने वाले वेतन (take-home pay) में बढ़ोतरी हुई है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार तय होता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो पहले 58% DA के हिसाब से उसे 34,800 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन, अब नई बढ़ोतरी के बाद 60% DA के अनुसार उसका महंगाई भत्ता 36,000 रुपये हो जाएगा. इसका मतलब है कि हर महीने कर्मचारी की सैलरी में 1200 रुपये का इजाफा होगा.

Latest News

Thumb Astrology: अंगूठे पर जौ का निशान माना जाता है बेहद शुभ, हस्तरेखा शास्त्र में जानें इसका क्या है मतलब

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे पर जौ यानी यव का निशान धन-संपत्ति, सफलता और सुखी जीवन से जुड़ा माना जाता है. जानें यह निशान कहां होता है और इससे जुड़ी मान्यताएं क्या हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version