Delhi Assembly Election 2025: डॉ निष्ठा भारद्वाज ने किया मतदान, युवाओं से की अपील

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान लगातार जारी है. इन सबके बीच भारत के निवासी, जो अभी विदेश में रहते हैं वह भी मतदान के लिए भारत आए हैं. उस चेहरे का नाम है डॉ निष्ठा भारद्वाज. निष्ठा दुबई से दिल्ली 2200 किलोमीटर की दूरी तय कर केवल मतदान करने आईं हैं.

पति भी हैं दुबई में डॉक्टर
आपको बता दें कि डॉ निष्ठा गायनेकोलॉजिस्ट यानी स्त्री रोग विशेषज्ञ है. उनके पति भी दुबई में डॉक्टर हैं. आज उन्होंने दिल्ली के बलदेव पार्क ईस्ट दिल्ली में मतदान किया. निष्ठा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. शादी के बाद वह दुबई शिफ्ट हो गईं, लेकिन उनके पिता ने बताया कि दिल्ली में चुनाव होना है. जानकारी मिलने पर उन्होंने टिकट बुक किया और 2200 किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली पहुंच गईं.

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर डाला वोट
डॉ निष्ठा भारद्वाज का कहना है कि हम जहां भी रहें, लेकिन अपने देश और लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी बनी रहती है. निष्ठा ने बताया कि उन्होंने अपना वोट महिला सुरक्षा के मुद्दे पर डाला है. उन्होंने कहा दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है, जहां महिलाएं रात 3 बजे भी घूम सकती हैं. वहीं, भारत में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. मैं चाहती हूं कि जो पार्टी जीते, वह महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही सुरक्षित महसूस करें. देश की तरक्की में महिलाओं की भागीदारी के साथ ही उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाना जरूरी है, ताकि वह बेखौफ आगे बढ़कर समाज में योगदान कर सकें.

युवाओं से की मतदान की अपील
मतदान को लेकर डॉ. निष्ठा ने युवाओं से कहा कि केवल सोशल मीडिया पर चुनावी चर्चा करने तक सीमित न रहें. मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. उन्होंने हम ऐसा नहीं करते, तो हमें शिकायत करने का हक नहीं है. इस दिल्ली विधानसभा चुनाव में डॉ. निष्ठा भारद्वाज लगभग हर मतदाता के लिए प्रेरणा स्वरुप नजर आ रही हैं. जिनका मानना है कि जिम्मेदार नागरिक सिर्फ अपने अधिकारों की मांग नहीं करते, बल्कि अपने कर्तव्य को भी ईमानदारी से निभाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version