दिल्ली विस्‍फोट पर अमेरिका-कनाड़ा ने जताया शोक, हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी हरियाणा नंबर की एक कार में सोमवार की शाम तेज धमाका हुआ, जिसमें करीब दस लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. धमाके की वजह से आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गई और अन्य वाहनों को भी नुक़सान पहुंचा.

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, एनआईए, एनएसजी और फॉरेंसिक दल मौके पर पहुँच गए और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया. अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि धमाके का कारण और पूरी घटना की कड़ी समझी जा सके.

हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका

वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि “हमें दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जानकारी है. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और राजदूत सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं.” विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों से जुड़े ब्यूरो ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह घटना दुखद है. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है. हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं.

कनाड़ा ने व्‍यक्‍त की संवेदना

भारत में कनाडा के उच्चायोग ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही इसे बेहद दर्दनाक बताया. उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा कि  “कनाडा आज नई दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.”

इसके अलावा, एक अन्य संदेश में उच्चायोग ने भारत में मौजूद कनाडा के नागरिकों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी साझा किए. उन्होंने बताया कि यदि किसी कनाडाई नागरिक को आपात सहायता की आवश्यकता हो तो वह ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के इमरजेंसी वॉच एंड रिस्पांस सेंटर से संपर्क कर सकता है.

इसे भी पढें:-मुबंई के 26/11 आतंकी हमले के बाद दिल्‍ली में 10/11 हमला, अबतक 10 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version