Delhi Chunav 2025: AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्‍या है पूरा मामला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohaniya) के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान विधायक महिला को फ्लाइंग किस कर रहे थे. पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर महिला की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

वहीं, इस मामले पर फिलहाल विधायक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

दरअसल, आज पांच फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. बता दें, संगम विहार दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है और मोहनिया यहां से आप के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं. इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, जबकि BJP ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को मैदान में उतारा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version