Delhi Coaching Row: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जाने ?

Must Read

Delhi Coaching Row: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, (29 जुलाई) को दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई तीन छात्रों की मौत पर राज्यसभा में दुःख व्यक्त किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मौत के पीछे लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने जवाबदेही तय करने की बात भी कही है. उन्होने कहा, ‘जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा. ये सुनिश्चित करना करना सरकार की जिम्मेदारी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. खबरों के मुताबिक, छात्रों की मौत पर मचे घमासान के बाद केंद्र सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए दिशा-निर्दश भी जारी किए हैं.

MCD का बड़ा एक्शन

बता दें, दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार (29 जुलाई) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को बर्खास्त और एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है.

दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर क्या बोले MCD

ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें हमने 2-3 मोर्चों पर काम किया है. हम उस क्षेत्र में सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर देंगे और वहां जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. सभी बेसमेंट जो अवैध हैं या कोचिंग सेंटर वहां चल रहे हैं, हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया है और संबंधित कार्यकारी इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा है.”

यह भी पढ़े: US News: ‘मैं उनके साथ 1,000 प्रतिशत खड़ा हूं’, कमला हैरिस को मिला लोकप्रिय लेखक सलमान रुश्दी का समर्थन

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This