Delhi: बीजेपी में शामिल हुए आप के पांच पार्षद, विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. आप के पांच पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में आप पार्षद भाजपा में शामिल हुए.

भाजपा में शामिल होने वालों में ये पार्षद हैं शामिल
आम आदमी पार्टी (आप) के पांच पार्षदों ने रविवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड-178 से सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड-28 से रामचन्द्र, वार्ड-30 से पवन सहरावत, वार्ड-180 से मंजू निर्मल और वार्ड नंबर 177 से ममता पवन शामिल हैं. भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी पार्षदों का स्वागत किया.

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: LDA वीसी को CM योगी ने किया तलब, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट

Lucknow Fire Tragedy: बीते सोमवार को लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्रों की जान चली गई. इस घटना...

More Articles Like This

Exit mobile version