दिल्ली में बारिश का पानी बना काल! सड़क पर जलभराव ने निगल ली 8 साल के मासूम की जिंदगी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: देशभर में इन दिनों बारिश का कहर जारी है. बड़े शहरों में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. वहीं, दिल्ली में बारिश का पानी एक 8 साल के मासूम के लिए काल बन गया. दरअसल, समयपुर बादली इलाके की मच्छी मार्केट में सड़कों पर जमा पानी में  साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई.

पूरे इलाके में शोक का माहौल Delhi News

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “8 साल का एक बच्चा दूसरे बच्चे के साथ खुले में शौच के लिए गया था. कल रात से बारिश हो रही थी और इलाके में पानी भरा हुआ था. बच्चा एक ऊंची जगह से पानी में गिर गया. उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.” जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण इलाके में जलभराव हो गया था. उसी पानी में बच्चा डूब गया. उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही कि आख़िर ये हादसा कैसे हुआ.

गड्ढे में मिला बच्चा

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक दुकान के मालिक ने बताया कि वो अपनी दुकान पर बैठा था, जब वो बच्चा आया. इस दौरान उसके पिता ने कहा कि अगर शौच करनी है तो उधर चले जाओ. फिर दो घंटे तक बच्चे का कुछ पता नहीं तला. घरवालों ने एक घंटे तक उसकी तलाश की. वहीं, कुछ देर बाद बच्चा गड्ढे में मिला.

ऊंची जगह पर बैठकर कर रहे थे शौच

वहीं, एक दूसरे स्थानीय ने जानकारी दी कि बच्चों को शौच करनी थी, लेकिन वो शौचालय नहीं गए. वो ट्रांसपोर्ट नगर में चले गए. बच्चे ऊंची जगह पर बैठकर शौच कर रहे थे. तभी वो बच्चा अचानक गिर गया. उसके साथ में एक और जो बच्चा था वो डर के मारे भाग गया और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी.

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version