Delhi: रोहिणी इलाके में कई झुग्गियां जलकर खाक, लोगों में फैली दहशत

Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सेक्टर-18 के पास शाहबाद दौलतपुर इलाके में रविवार शाम 40 से 45 झुग्गियां भीषण आग की चपेट में आकर खाक हो गईं. गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल मौके पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कवायद में जुटे हुए हैं.

शाम को लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, रविवार 31 अगस्त को रोहिणी के सेक्टर 28 में शाम 7:01 बजे एक इमरजेंसी सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल 8 दमकल गाड़ियाँ मौके पर तैनात की गईं. अग्निशमन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया से यह सुनिश्चित हुआ कि घनी बस्ती में आग और न फैले. वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.

झुग्गियों से बाहर निकले लोग

फिलहाल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती रिपोर्टों में तत्काल किसी के हताहत होने की संभावना से इनकार किया गया है, लेकिन कई अस्थायी घरों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. भीड़ को नियंत्रित करने और इलाके की घेराबंदी करने के लिए पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

जांच जारी, कारण का अब तक पता नहीं 

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-आज SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे PM Modi, एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे राष्ट्रपति शी और पुतिन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version