शाम होते ही पानी पानी हुई दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: दिल्ली-एनसीआर मानसून कुछ ज्‍यादा ही मेजरबान हो गया है. राजधानी में शनिवार की सुबह से उमस रही और दिनभर बादलों का आना जाना लगा रहा. इसके बाद शाम को तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि 13 जुलाई तक तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

शनिवार की शाम होते ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है, आरके पुरम का दृश्य

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई ताज़ा बारिश के दौरान पंडित पंत मार्ग क्षेत्र का दृश्य आया सामने

मौसम विभाग ने का अलर्ट

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि दिल्ली के आस-पास मानसून का ट्रफ बना हुआ है और यह इस वीकेंड तक बना रहेगा जिसके वजह से हल्की से तेज बारिश होगी. विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले सप्ताह यह ट्रफ दुबारा उत्तर की ओर बनेगा, जिसकी वजह से अगले सप्ताह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने जानकारी दी है कि रविवार, 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी और 17 जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है, ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में धीरे धीरे कमी आने लगेगी.

ये भी पढ़ें :- भारत-ईरान संबंधों को बिगाड़ने के लिए झूठे दावे किए जा रहे… बोला ईरानी दूतावास

 

 

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version