केजरीवाल को अगर खरोंच भी आती है तो जनता…, आप सांसद ने किसको दी चेतावनी ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
News Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) ने विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है. आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, यह हमला भाजपा की मिली भगत की वजह से हुआ है. प्रेसवार्ता में उन्‍होंने कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति में इस तरह आमादा है कि अरविंद केजरीवाल की जान के पीछे पड़ गई है. जेल भेजा और वहां उनकी इंसुलिन तक बंद कर दी गई. इसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी तो अब भी वे लोग उनके पीछे पड़े हैं.

जान से मारने के लिए किया हमला- संजय सिंह

कल पुलिस की मिलीभगत के साथ विकासपुरी में भाजपा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर जान से मारने के लिए हमला किया. रोहित सहरावत दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष है. अरुण ध्राल भी भाजपा का नेता उस भीड़ में शामिल था. इनके समर्थन में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी आ रहे हैं. संजय सिंह ने एक कथित वीडियो को दिखा कर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वीडियो में एक पुलिस अधिकारी हाथ जोड़ रहा है। उन्होंने यह वीडियो उस घटना का बताया है. अगर केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो जनता सूद समेत भाजपा से बदला लेगी. कोई भी घटना केजरीवाल के साथ होती है, तो भाजपा इसके लिए जिम्मेदार होगी.
Latest News

महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में सोमवार, 31 अगस्त 2026 की शाम लोक संगीत, कजरी और माटी की...

More Articles Like This

Exit mobile version