CEC ज्ञानेश कुमार की और बढ़ाई गई सुरक्षा, Z प्लस सिक्योरिटी के अलावा अतिरिक्त जवान भी किए गए तैनात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच उनकी सुरक्षा को अब और भी बढ़ा दी गई है. बता दें कि उनके पास पहले से ही Z+ सुरक्षा है, लेकिन अब उनकी इस सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है. अब उनके साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं. ज्ञानेश कुमार की निजी सुरक्षा के अलावा उनके दिल्ली स्थित आवास, चुनाव आयोग के कार्यालय में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

ज्ञानेश कुमार की  Z+ सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया

बता दें कि दिल्ली और आगरा में ज्ञानेश कुमार के घर के पास हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है. अधिकारियों ने खतरे का दोबारा आकलन करते हुए उनकी जेड प्लस सुरक्षा का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया. ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कुछ ही दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन के लिए आगरा में उनके घर के बाहर पहुंच गए थे.उन्होंने उनके खिलाफ नारेबाजी की और आवास के मुख्य द्वार और दीवार पर ‘स्प्रे पेंट’ से नारे लिख दिए थे.

ज्ञानेश कुमार के घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

जानकारी के अनुसार, CISF के साथ-साथ RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को निर्वाचन सदन में भी तैनात किया गया है. ऐसे में अब ज्ञानेश कुमार के आवास के आसपास 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी. सूत्रों ने मुताबिक, मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इंडिया गठबंधन के नेता भी पिछले तीन दिन से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हैं. खरगे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को दोपहर को लंच पर बुलाया है. बुधवार को भी सभी ने एक साथ सागर रत्ना में लंच किया था.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version