‘बांग्लादेश का जन्मदाता है भारत’, बोले डॉ अनूप श्रीवास्तव- ‘अगर तुरंत हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को सुरक्षा…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक विशाल रैली का आयोजन मंगलवार, 10 जनवरी को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन से किया गया, जिसकी अगवाई देश के कई पर्वत जनों के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने की.

बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों के साथ हो रहा भ्रष्टाचार 

डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा, बांग्लादेश का जन्मदाता भारत है. भारत ही बांग्लादेश को पानी, बिजली, राशन सब कुछ देता है. परंतु यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहीं पर हमारे हिंदू भाइयों के साथ भ्रष्टाचार हो रहा है और बांग्लादेश सरकार उसको रोकने में नाकाम रही है.

बांग्लादेश को भारत के 140 करोड़ भारतीय दे रहे चेतावनी

उन्‍होंने आगे कहा, इस रैली के माध्यम से बांग्लादेश को भारत के 140 करोड़ भारतीय चेतावनी दे रहे हैं कि अगर बांग्लादेश में तुरंत हिंदू तथा अन्य अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं प्रदान की गई, तो कहीं ऐसा ना हो की बांग्लादेश को भारत का ही हिस्सा बनना पड़ जाए.

भारत इतनी क्षमता रखता है की बांग्लादेश को अपने में विलय कर ले, परंतु हम लोग संयम रखते हैं विश्व बंधुत्व तथा सर्वे भवंतु सुखना में विश्वास रखते हैं. इस रैली के माध्यम से विश्व के समस्त देशों तथा यूनाइटेड नेशन से भी अपील है कि बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाते हुए तुरंत वहां पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version