कांवड़ियों के लिए रेलवे का खास इंतजाम, स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanwariya Train 2025: आज यानी 11 जुलाई से पवित्र माह सावन की शुरुआत हो गई है. सावन की शुरुआत होते ही कांवड़ियों की भीड़ चल पड़ी है. कांवड़ियों को मंजिल तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. कांवड़ मेला-2025 के दौरान कांवड़ियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलाने, नामित ट्रेन सेवाओं को हरिद्वार तक विस्तारित करने और कुछ मौजूदा सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है.

उधर, बिहार में जमालपुर, सुल्तानगंज, जसीडीह, वैद्यनाथधाम दुमका के बीच कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसके अलावा, दिल्ली से हरिद्वार, शाहदरा से ऋषिकेश तक कांवड़ स्पेशल ट्रेनें रेलवे की ओर से 11 जुलाई से चलाई जा रही हैं.

दिल्ली से शामली तक चलने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक

खबर के अनुसार, 11 जुलाई से दिल्ली से शामली तक चलने वाली ट्रेन नंबर 74023 पैसेंजर ट्रेन हरिद्वार तक चलेंगी. यह ट्रेन अब दिल्ली से हरिद्वार तक 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगी. दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन रात 08:00 बजे रवाना होगी और रात 10.50 पर शामली पहुंचेगी. फिर हरिद्वार रात एक 01:55 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 74022 तड़के 3.05 बजे यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी. शामली सुबह 6.25 बजे और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.25 बजे पहुंचेगी.

वाराणसी से उज्जैन के बीच है ये ट्रेन

वाराणसी से उज्जैन तक महाकाल एक्सप्रेस चलती है. यह ट्रेन शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी जंक्शन से होते हुए इलाहाबाद, कानपुर, झांसी होते हुए उज्जैन जाएंगी. ये ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलती है. आईआरसीटीसी सावन में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रही है. श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जिससे बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा. IRCTC की वेबसाइट या आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप से आप इन ट्रेनों की बुकिंग कर सकते हैं.

दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन से भी एक स्पेशल ट्रेन सुबह 4:20 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन शामली, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचूर और रायवाला होते हुए सुबह 11 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से रात 8:35 बजे रवाना होगी और सुबह 3:50 बजे दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें :- मजबूत अर्थव्यवस्था के चलते भारत में घरेलू क्रेडिट बढ़कर GDP का 42% हुआ: Report

 

 

 

Latest News

यमन में तेज हुई जंग: हवाई हमलों से सऊदी अरब के सना में तबाही, 33 लोगों की मौत, 13 बच्चे भी शामिल

Saudi Airstrikes: यमन में फिर जंग तेज हो गई है. यमन के सना प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व...

More Articles Like This