Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में तेंदुआ, 40 टीमें कर रहीं रेस्क्यू

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जहां सैनिक फार्म में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है. सूचना पाकर मौके पर दिल्ली पुलिस, वन विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीम के अलावा वहां पर RWA के द्वारा तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड की टीम भी पहुंच गई है. 40 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं.

जानिए मामला
आपको बता दें कि सैनिक फॉर्म में तेंदुआ दिखने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. तेंदुए को पकड़ने के लिए 40 की टीमें लगी हुई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है.

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय स्थित सैनिक फार्म के जंगल में तेंदुआ देखा गया है बताया जा रहा है कि जिस तरह तेंदुआ इलाके में घुसा है, वो जोखिम भरा हो सकता है. तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने दो बड़े-बड़े जाल मंगवाएं हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version