‘मोदी जी का हाथ मजबूत करना है मेरा मिशन’, भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि वे तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं और अब राज्यसभा में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा में नॉमिनेट किया है और आगे भी करेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बाजू में फिल्म एक्टर और सांसद रवि किशन बैठे हैं, लेकिन उनका मिशन भारत को मजबूत करना है.

‘पीएम मोदी का हाथ मजबूत करना है’

अठावले ने कहा कि वे दिल्ली इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है. उनका मानना है कि मोदी जी का एजेंडा देश को ऊंचाई तक ले जाना है, जबकि विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना है. उन्होंने कहा कि हमारा काम विकास करना है.

‘नीचे के आदमी को ऊपर उठाना जरूरी’

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय हर समाज को मिलना चाहिए. मोदी जी का मिशन है कि नीचे के आदमी को ऊपर उठाना. लेकिन ऊपर के आदमी को नीचे लाना हमारा काम नहीं है. अगर बराबरी लानी है तो देश में समता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम उद्योगपतियों को भी सपोर्ट करते हैं और छोटे उद्योगों को भी.

अठावले का दावा

रामदास अठावले ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के पास बहुत बड़ी कला है, इसलिए देश का भला हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनके और मोदी जी के संबंध इतने अच्छे हैं कि मोदी जी उन्हें छोड़ नहीं सकते और वे भी मोदी जी को नहीं छोड़ सकते. इस तरह रामदास अठावले ने भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में अपने राजनीतिक सफर, सामाजिक न्याय और मोदी जी के साथ अपने संबंधों पर खुलकर विचार रखे.

यह भी पढ़े: केसी त्यागी ने बताया अटलजी का ‘मैजिक’, बोले- वो मेरे दल के नहीं, दिल के नेता थे

Latest News

20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

20 हजार रुपये तक के बजट में कई दमदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. यहां CMF Phone 2 Pro 5G, realme P4 5G, POCO M7 Pro 5G, Infinix GT 30 5G+ समेत 8 विकल्पों की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें.

More Articles Like This

Exit mobile version