नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी से मिले CM योगी, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 चुनाव को लेकर मंथन हुआ.

करीब एक घंटे तक चली मुलाकात

पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात चली है. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है.

नितिन नबीन और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे.

हाल ही में बीजेपी में हुए हैं कई बदलाव

भाजपा में बीते कुछ समय में कई बदलाव दिखने को मिले हैं. हाल ही में बीजेपी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनकर सभी को चौंकाया, वहीं यूपी में भी पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी. पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने वाले इकलौते नेता थे.

इसके अलावा बीजेपी उस वक्त भी काफी चर्चा में रही, जब बीजेपी के कई ब्राह्मण विधायक एक साथ भोज में शामिल हुए. इसके बाद यूपी की सियासत में खलबली मच गई और ये मामला दिल्ली तक चर्चा में रहा. दरअसल कुछ समय पहले ही भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की पीएन पाठक के लखनऊ आवास पर मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग को सहभोज नाम दिया गया था. इस बैठक में करीब 40 विधायक और एमएलसी शामिल हुए थे. यह मीटिंग इसलिए भी चर्चा में रही थी, क्योंकि इस मीटिंग से कुछ समय पहले ही ठाकुर विधायकों ने भी दो बैठकें कीं थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version