New Delhi: दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए मोहन सिंह बिष्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा था. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रस्ताव को समर्थन दिया था.

मालूम हो कि मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की सियासत में अनुभवी नेता माने जाते हैं. वह करावल नगर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि, इस बार वो मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से ज्यादा वोट से हराया था.

करावल नगर सीट से उन्होंने पहली बार 1998 में चुनाव जीता था और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे. 2015 के चुनाव में उन्हें कपिल मिश्रा के हाथों शिकस्त मिली थी. तब कपिल मिश्रा ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़े थे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद मोहन बिष्ट ने एक बार फिर 2020 में करावल नगर सीट से जीत दर्ज की, जबकि 2025 के चुनाव में उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट मिला और यहां से चुनाव जीते. बीजेपी ने इस बार कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाया. उन्होंने यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज की और रेखा गुप्ता की सरकार में मंत्री बने.

मालूम हो कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें मिलीं. राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में भाजपा 27 वर्षों के बाद वापसी की है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version