Noida: दीक्षांत समारोह में CM योगी ने छात्रों को सौंपी डिग्री, दीं शुभकामनाएं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida: शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह की शुरुआत की. सीएम ने छात्रों को डिग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

सीएम परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
समारोह के बाद सीएम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जिलेभर में जारी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे.

इनमें ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, नोएडा एयरपोर्ट, लैंड बैंक, नई योजनाएं, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर और मेडिकल डिवाइस पार्क आदि परियोजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे. अधिकारियों के अनुसार, सीएम जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट की साइट पर जाकर तैयारियों का जायजा भी ले सकते हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version