PM Modi: मलयेशिया के PM का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, गले मिले PM मोदी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: तीन दिवसीय भारत के दौरे पर आए मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम का राष्ट्रपति भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान दोनों देशों के नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे से गले मिलते दिखाई दिए. इससे पहले मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे मलयेशिया के पीएम
मालूम हो कि मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर मलयेशिया के पीएम भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं. इब्राहिम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. पीएम के तौर पर यह अनवर इब्राहिम की पहली भारत यात्रा है. अनवर इब्राहिम के इस भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. मलयेशिया के पीएम ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की.

मलयेशिया के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगे मुलाकात
मलयेशिया के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयेशिया के प्रधानमंत्री की मुलाकात में विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठ सकता है. इससे पहले भारत ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सामने भी जाकिर नाइक का मुद्दा उठाया था, लेकिन उसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई. भारत और मलयेशिया के संबंध खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. जाकिर नाइक को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई. अब दोनों देशों की कोशिश है कि रिश्तों को फिर से पटरी पर लाया जाए.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version