PM Modi: पोलैंड दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, बोले- जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पोलैंड दौरे पर रवाना हो गए हैं. पोलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं. मैं पोलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा. पोलैंड से मैं यूक्रेन दौरे पर जाऊंगा और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा.’

45 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला पोलैंड दौरा
मालूम हो कि बीते 45 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है. बयान में कहा गया, ‘पोलैंड के साथ कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है. पोलैंड मध्य यूरोप में भारत का अहम व्यापारिक साझेदार है.’

पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला यूक्रेन दौरा है. पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि वह यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने को लेकर जेलेंस्की से बात करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यूक्रेन में शांति और स्थिरता बहाल होगी. पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर पीएम मोदी यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version