Prez Lee India Visit: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं. सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में उनका औपचारिक स्वागत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
#WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea, receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan.
President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi are also present.
(Source: DD News) pic.twitter.com/vZG6P6jV4K
— ANI (@ANI) April 20, 2026
राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं. विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है.
#WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea and his wife, Kim Hea Kyung, lay a wreath paying tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/l3j4pjiExK
— ANI (@ANI) April 20, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे.